कनाड़िया: आसमान से ट्रैफिक कंट्रोल: रिंग रोड पर बसों की नो-एंट्री, चौराहों पर ड्रोन से निगरानी, हटेंगी बसें
स्टार चौराहा और रिंग रोड अब नए अवतार में नजर आएंगे। ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए आज एडिशनल सीपी आर.के. सिंह और डीसीपी ट्रैफिक राजेश त्रिपाठी ने स्टार चौराहे पर खुद मोर्चा संभाला। इस दौरान ड्रोन कैमरों की मदद से न केवल ट्रैफिक पॉइंट्स की निगरानी की गई, बल्कि ड्रोन में लगे माइक से बस चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी भी दी गई।