सहाड़ा: गुरला पेट्रोल पंप पर वेल्डिंग कार्य के बीच वाहनों में भरा जा रहा पेट्रोल-डीजल, खुले ड्रमों में भरा जा रहा डीजल
गुरला स्थित 'श्रीनाथ एचपी फिलिंग स्टेशन' पर इन दिनों सुरक्षा मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पेट्रोल पंप पर स्वच्छ शेड के लिए खुलेआम कंपनियों का काम चल रहा है। इसी कंपनी मशीन से लगातार निकल रही चिंगारियों के ठीक नीचे वाहनों में पेट्रोल और डीजल भरा जा रहा है।