जगदीशपुर: नाथनगर में रामलीला में सीता हरण से लेकर, लंका दहन की लीला दिखाई गई
गोलदारपट्टी रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहे रामलीला में रविवार को सीटीएस के कर्णगढ़ मैदान में आनंद रामलीला मंडली अजमेरिपुर के कलाकारों ने सीता हरण से लेकर लंका दहन तक का मंचन किया। मंचन में दिखाया गया कि शूर्पणखा की नाक कटने का बदला लेने रावण वन में पहुंचते है।