कासगंज: नोयडा में गुम हुआ BSF के दरोगा का 45 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन कासगंज पुलिस ने किया बरामद
कोतवाली कासगंज मे तैनात हैड कांस्टेवल सतीश चाहर ने बताया की बीते 1 जुलाई को नोयडा के रहने वाले BSF के एक दरोगा का फोन कही गिर गया था। और फोन गिरने की सूचना दारोगा ने थाने में दर्ज कराई थी। और फोन को सर्विलास पर लगाया गया था। और 9 महीने बाद फोन कासगंज में बरामद कर दरोगा के परिचित को सौंप दिया गया है। जानकारी बुधवार दोपहर 1 बजे मिली।