चाचौड़ा: चोरी का आरोपी पुलिस कस्टडी से भागा, मकसूदानगढ़ थाना पुलिस ने दोबारा किया गिरफ्तार
Chachaura, Guna | Apr 12, 2026 चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुरा निवासी आरोपी दिनेश भील 3 और 4 अप्रैल को मकसूदनगढ़ थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। 4 अप्रैल सुबह आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों को लाइन अटैच किया था, 12 अप्रैल 2026 को फरार आरोपी दिनेश भील को पुलिस ने दोबारा गिरफ्तार किया है।