बाड़ी: आवारा सांड से मौत मामले में नगरपालिका पर कार्रवाई, अदालत ने लगाया ₹1 लाख का जुर्माना
Bari, Dholpur | Apr 19, 2026 बाड़ी कस्बे में आवारा सांडों के कारण हुई एक मौत के मामले में स्थाई लोक अदालत धौलपुर ने नगरपालिका को जिम्मेदार ठहराते हुए बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने नगरपालिका के तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी और चेयरमैन पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह मामला 19 सितम्बर 2022 का है, जब धनोरा रोड पर एक आवारा सांड ने अध्यापक बहादुर सिंह को टक्कर मार दी थी, जिससे उनकी मौके प