सुंदर नगर: हराबाग बगीचा बचाने के लिए ग्रामीणों ने किया हल्ला बोल, भूमि हस्तांतरण के निर्णय के खिलाफ संघर्ष समिति का गठन
हराबाग स्थित ऐतिहासिक और उपजाऊ बगीचे की भूमि को सरकार द्वारा नेरचौक के व्यक्ति के नाम हस्तांतरित किए जाने के विरोध में सुंदरनगर की पांच पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध का बिगुल बजा दिया है। समिति अध्यन एसपी शर्मा में शनिवार शाम 5 बजे बताया कि इस बगीचे को बचाने के लिए "हराबाग बचाओ संघर्ष समिति" का गठन कर लिया गया है और रणनीति तैयार की गई है