सागर नगर: अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में हज़ारों शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा सागर ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने एवं पूर्व नियुक्त शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए हजारों की संख्या में कलेक्टर कार्यालय पहुंच बुधवार की शाम 5 बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का मानना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने