मुरैना नगर: किशनपुर हत्याकांड:शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली बलराम की क्रूरता, पत्नी पर 4 और मासूम बेटों पर 2-2 वार किये थे।
मुरैना के किशनपुर हत्याकांड में शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सनसनीखेज खुलासा किया है।आज रिपोर्ट के मुताबिक बलराम कुशवाह ने पत्नी रविता की गर्दन पर कुल्हाड़ी से चार वार किए, जबकि 10 वर्षीय आरव और 8 वर्षीय देबू की गर्दन पर दो-दो वार कर उनकी हत्या की। वारदात के बाद बलराम ने शिकारपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।