चौपारण: अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद चतरा मोड़ में पसरा सन्नाटा
अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद बदला चतरा मोड़ का स्वरूप चौपारण: अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद चौपारण का चतरा मोड़ सुनसान और अंधेरे में तब्दील हो गया है। वर्षों से यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा का केंद्र रहे इस इलाके में अब शाम होते ही सन्नाटा पसरा रहता है।कार्रवाई के बाद हजारों दुकानदारों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।