बांदा: SP ऑफिस पहुंचकर महिला ने लगाई फरियाद, ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग, प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप
Banda, Banda | Dec 22, 2025 बांदा के नरैनी क्षेत्र के नेढुवा गांव की रहने वाली ऊषा नाम की महिला सोमवार को अपने माता-पिता के साथ SP ऑफिस पहुंची। जहां पर इसने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग करने प्रताड़ित करने व घर से निकाल देने का आरोप लगाया और SP को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की ।शिकायत लेकर पहुंची ऊषा ने बताया कि मेरी शादी लगभग 15 वर्ष पहले हरिओम के साथ हुई थी।