सिराथू: अझुवा में एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागे बाइक सवार
सैनी थाना में शिकायत करने के लिए रविवार दोपहर अझुवा नगर के रहने वाले अरविंद अग्रहरि पहुंचे थे।शिकायत पत्र देते हुए उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर बाइक सवार दो लोग भाग गए है।अरविंद ने बताया कि उनकी पत्नी सुबह टहलने गई थी।अभय डिग्री कालेज के पास बाइक से दो लोग आए और उनके गले में पहनी हुई 10 ग्राम सोने की चेन लेकर फरार हो गए हैं।