घोड़ाडोंगरी: सारणी पुलिस का एक्शन: सार्वजनिक स्थान पर हिंसा करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मंगलवार सुबह 12:00 बजे सामने आई गंभीर हिंसक घटना के मामले में सारणी पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जिला बैतूल के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे है।