ब्यौहारी: आरक्षण काउंटर पर विवाद, यात्री ने 139 पर की शिकायत
ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर टिकट जारी करने में अनियमितता और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए यात्री इजराइल खान ने रेलवे हेल्पलाइन 139 पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने टिकटों की कालाबाजारी का भी आरोप लगाया है। रेलवे अधिकारियों से मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।वीडीओ शुक्रवार सुबह 8 बजे सामने आया है।