उचकागांव: उचकागाँव थाने के बालाहाता में मेड के विवाद पर पति-पत्नी को पीटा
उचकागांव थाना क्षेत्र के बालाहाता वृत्ति टोला में खेत की मेड के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने गांव के अली राजा अंसारी पर तलवार, लोहे के रड और लाठी से हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची उनकी पत्नी की भी जमकर पिटाई की गई। दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया।