चांदपुर: नूरपुर में अवैध हथियारों के साथ 2 युवकों को किया गया गिरफ्तार
बिजनौर में आज रविवार को शाम करीब 4:00 नूरपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त आशुतोष और शिवम नूरपुर कस्बे के ही रहने वाले हैं। दोनों के पास से एक 12 बोर का तमंचा जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है