मुरैना नगर: पराग ऑयल मिल के सामने बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरा, वीडियो हुआ वायरल, घायल को भेजा गया था अस्पताल,किया था रैफर
मुरैना शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक नजारा सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पराग ऑयल मिल के सामने एक बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर शनिवार को तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ जिसको ग्वालियर के लिए रेफर किया है।