करहल: कुर्रा के बदनपुर में संदिग्ध परिस्थिति के चलते युवक ने डाई पीकर जान देने का किया प्रयास, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कुर्रा थाना क्षेत्र के बदनपुर निवासी अर्जुन कुमार पुत्र प्रेमपाल ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते डाई पीकर जान देने का प्रयास किया। इसके बाद अर्जुन कुमार की हालत बिगड़ गई। आनंन - फानन में परिजनों के द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।