गोरखपुर: गोरखपुर सदर तहसील की पानी की टंकी पर बेटी संग चढ़ी मां, प्रशासन के हाथ-पांव फूले, कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया
कैंट क्षेत्र के सदर तहसील में उस समय हड़कम्प मच गया।जब एक मां अपनी बेटी के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई।जमीनी विवाद में न्याय न मिलने का आरोप लगाते हुए सहजनवां की एक महिला अपनी बेटी के साथ सदर तहसील परिसर की पानी की टंकी पर चढ़ गई।हालांकि सूचना मिलते ही कैंट पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।और काफी देर समझाने बुझाने के बाद,महिला बेटी संग नीचे उतरी।