जमुई: बसुआचक हॉल्ट के पास ट्रेन से गिरने के कारण एक वृद्ध की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम हेतु लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Aug 4, 2024 बसुआचक हॉल्ट के पास रविवार को ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक वृद्ध की पहचान लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत इटौन गांव निवासी राम मांझी के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची रेल पुलिस द्वारा इसकी जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी गई और कागजी प्रक्रिया पूरी कर सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, फिर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया।