नुआंव: गोगाढ़ी में कटनी करने जा रहे हार्वेस्टर के चालक को हाई टेंशन तार की चपेट में आने से झुलसने पर रेफर किया गया
Nuaon, Kaimur | Apr 10, 2026 गोगाढ़ी में गेहूं की कटनी करने जा रहा हार्वेस्टर का चालक हार्वेस्टर को साफ कर रहा था ऊपर से गुजरा हाई टेंशन तार की चपेट में आने से गंभीर रूप झुलस गया। स्थानीय लोगों के द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने घायल की स्थिति को देखते हुए शुक्रवार की शाम बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल चालक राहुल पटेल गोडीहां का रहने वाला बताया जाता है।