सिंघवारा: सघन वाहन जांच अभियान तेज, नियम तोड़ने पर सख्ती, पुलिस ने नियमों का पालन करने और अपराध नियंत्रण में सहयोग मांगा
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले भर में यातायात नियमों के अनुपालन एवं अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौक-चौराहों सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार गश्ती करते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान पुलिसकर्मी वाहन चालकों से आवश्यक कागजात जांच किया