हज़ारीबाग: ताइक्वांडो खेलने के लिए लखनऊ जाना था पलक को,यूथ विंग के अध्यक्ष करण ने की मदद
हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष करण जायसवाल ने मानवता का कार्य करते हुए हजारीबाग की बेटी पलक कि मदद की है । दरअसल पलक कुमारी ताइक्वांडो खेलने के लिए लखनऊ जाना चाहती थी | महज 12 हजार की सहयोग राशि के लिए पलक कई दफ्तर पहुंची,लेकिन हर तरफ़ से निराशा हाथ लगी । जानकारी मिलते ही 1 घंटे के अंदर में करण जायसवाल ने पलक की मदद की ।