लातेहार: शराबखोरी और मारपीट से तंग पत्नी ने पति की गिरफ्तारी की मांग की, बेटी की शादी में बन रही बाधा
लातेहार सदर थाना क्षेत्र के दुंगिला गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता है और अपनी ही बेटी की शादी में बाधा बन रहा है।