बांका: कसबा गांव में मौसी के घर रह रहे 8 वर्षीय छात्र लापता, अनहोनी की आशंका से सहमें परिजन ने थाना में पुलिस से किया शिकायत
Banka, Banka | May 17, 2024 कसबा गांव में अपने मौसी के घर रह रहे 8 वर्षीय छात्र जीत कुमार रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों के द्वारा पहले तो काफी खोजबीन की गई किंतु जब छात्रा का कोई सुराग पता नहीं चला तो अनहोनी की आशंका से सहमें परिजन ने थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।