बांका: सैजपुर गांव के पास सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में गिरकर घायल हुआ बाइक सवार, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Banka, Banka | May 17, 2024 बांका- अमरपुर मुख्य मार्ग स्थित सैजपुर के पास शुक्रवार काे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी हाे गया। जख्मी बाइक सवार का सदर अस्पताल में उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार बाथ निवासी रवि साह बाइक से अपने निजी काम के लिए बांका आ रहा था। सैजपुर गांव के पास सड़क पार कर रहे एक बच्चे काे बचाने में रवि साह बाइक से संतुखन खाे बैठा और गिरकर जख्मी हाे गया।