पामगढ़: बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ बदमाश रोज दे रहे घटनाएं
जांजगीर-चाम्पा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र में 14 मार्च को हुई बाइक लूट की वारदात के 15 दिन बाद भी मामले में पुलिस के हाथ खाली है. चार बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक लूट ली थी, लेकिन अब तक बदमाशों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इससे मुलमुला पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. मुलमुला क्षेत्र में रोज घटनाएं होने से पुलिस