जबलपुर: रांझी के सेंट मदर टेरेसा स्कूल पर धोखाधड़ी का आरोप, छात्रों से धोखे की 'मार्कशीट' देने की शिकायत दर्ज
शहर के रांझी स्थित सेंट मदर टेरेसा स्कूल में शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है। स्कूल के करीब 40 छात्रों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पूरे साल नियमित (Regular) छात्र के रूप में पढ़ाई की और इसकी पूरी फीस भी जमा की, लेकिन जब 10वीं का रिजल्ट आया तो उनकी मार्कशीट पर 'प्राइवेट' लिखा हुआ था। इतना ही नहीं, इंटरनल असेसमेंट के अंक भी गायब थे, जि