झाझा रेफरल अस्पताल में शनिवार को प्रशासनिक बदलाव के साथ नई शुरुआत हुई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अरुण कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद डा. नबाब ने दोपहर 1 बजे औपचारिक रूप से अस्पताल का प्रभार संभाला। अस्पताल परिसर में आयोजित सादे कार्यक्रम में डा. अरुण कुमार सिंह ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व अन्य कर्मी मौजूद रहे।