झाझा: चिल्लीटांड़ गांव में पेड़ काटने के विवाद में सगे भाइयों के परिवारों के बीच हुई मारपीट, पांच लोग घायल
Jhajha, Jamui | Jan 30, 2026 झाझा थानाक्षेत्र के हथिया पंचायत अंतर्गत चिल्लीटांड़ गांव में पेड़ काटने को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के घरवालों में मारपीट होने का मामला गुरुवार की रात्रि करीब 9 बजे सामने आई। घटना में कुल पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा में भर्ती कराया।