खलीलाबाद: औराडाड गांव में जमीनी विवाद के चलते सगे भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, एक की हालत गंभीर
धनघटा थाना क्षेत्र के औराडाड गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कुरी बाजार से गांव लौट रहे मारकंडे कसौधन को उनके चार भाइयों ने घेर लिया और लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें सीएचसी मलौली ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल खलीलाबाद रेफर किया गया।