कटकमदाग में बंद घर में चोरी हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम लुटा में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर 40 हजार नगद समेत लाखों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए।घटना के वक्त परिवार घर से बाहर गया हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।