राजगढ़: सादुलपुर में एनएच 52 पर तेज रफ्तार कार होटल में घुसी, सीसीटीवी फुटेज आया सामने,दीवार व दो बाईक हुई क्षतीग्रस्त,#सीसीटीवी
Rajgarh, Churu | Mar 27, 2026 सादुलपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर देर रात हुआ एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार सडक़ किनारे स्थित होटल में जा घुसी। यह घटना तारानगर पुलिया के पास की बताई जा रही है, जिससे इलाके में देर रात अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान होटल के बाहर खड़ी दो मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं होटल की दीवार को भी नुकसान पहुंचा।