महेंद्रगढ़: नारनौल में 10-15 साल पुराने वाहनों की जब्ती, स्क्रैप योजना के लिए सब्सिडी
हरियाणा सरकार ने निर्धारित आयु पूरी कर चुके पुराने बस और ट्रकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का फैसला किया है। वाहन मालिक अब परिवहन विभाग की नई योजना के तहत अपने पुराने वाहनों को बदलने या स्क्रैप करवाने पर सब्सिडी और प्रोत्साहन राशि ले सकते हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए वाहन मालिक समय पर आरटीए नारनौल के परिवर्तन पोर्टल पर आवेदन करें।