बिजनौर: बिजनौर जिला जेल में बंद कैदी दीपक की मौत के मामले में सड़क जाम करने के आरोप में 12 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Bijnor, Bijnor | May 12, 2026 बिजनौर जिला जेल में बंद सजायाफ्ता मुलजिम गैंगस्टर दीपक की मौत के मामले में जेल प्रशासन ने ड्यूटी मे लापरवाही बरतने पर दो वार्डन को निलंबित किया है। रविवार को दीपक का शव जेल में ही फांसी पर लटका मिला था। परिजनों ने सड़क पर जाम लगाया था। जाम लगाने के आरोप में पुलिस ने 12 नामजद और 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।