नकुड: नकुड़ पुलिस ने गाँधी स्मारक के पास से दो तस्करों को गांजा, चरस व नकदी के साथ किया गिरफ्तार
नकुड़ पुलिस ने शुक्रवार को बताया की ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत पुलिस टीम ने लाल गाँधी स्मारक के पास से दो नशा टस्करो को गिरफ्तार किया है l जिनके कब्जे से 3.761 ग्राम गांजा, 216 ग्राम चरस व 5730 रुपए की नकदी बरामद हुई है l तस्करों के नाम ईश्वर पुत्र महेंद्र व टिंकू पुत्र ओमसिंह निवासी रामपुर मनिहारण बताये है l