नोआमुंडी: नोवामुंडी में पत्थर व अन्य वस्तुओं से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या, इलाके में सनसनी
पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र के नोवामुंडी बस्ती स्थित दुर्गा साई टोला में सुखो दास नामक एक व्यक्ति की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, 17 और 18 अक्टूबर की दरम्यानी रात अज्ञात अपराधियों ने पत्थर समेत अन्य वस्तुओं से हमला कर उनकी हत्या कर दी।