बहराइच: कलेक्ट्रेट पहुंचे दरगाह के ख़ादिमों ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, दरगाह पर लगे आरोपों को बताया सुनियोजित षड्यंत्र
सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे सैय्यद सालार मसऊद गाजी की दरगाह के खादिमों ने जिलाधिकारी को संबोधित एक विज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खादिम अजमतउल्लाह गिरदावर ने बताया कि दरगाह को बदनाम करने के लिए संयोजित षड्यंत्र के तहत गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। जिन पर कार्यवाही किए जाने की मांग आज ज्ञापन सौंपकर की गई है।