बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में डीएम की अध्यक्षता में जिलास्तरीय तकनीकी समिति की बैठक आयोजित, कई निर्देश दिए गए
कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलास्तरीय तकनीकी समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा मिली. बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित तकनीकी प्रस्तावों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई.