टीकमगढ़: बारिश से पहले नगर पालिका एक्शन मोड में: नालों-नालियों की सफाई का निरीक्षण, समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश
स्वच्छता सर्वेक्षण एवं नाला-नाली सफाई अभियान के तहत डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष अंजली शर्मा ने वार्ड क्रमांक 21 स्थित वृंदावन तालाब से निकलने वाले नाले पर चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को वर्षा ऋतु से पहले निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।