जमुई: एससी/एसटी मामले में चार लोगों ने जमुई कोर्ट में किया आत्मसमर्पण,मेडिकल जांच के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Jamui, Jamui | Feb 17, 2024 एससी/ एसटी मामले के फरार चार लोगों ने शनिवार को कोर्ट के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा सभी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया।उंसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। आत्मसमर्पण करने वालों में सोनो थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी हीरो उर्फ त्रिपुरारी सिंह, अशोक सिंह, रविंद्र सिंह और डुब्बा गांव निवासी गुड्डू राम शामिल हैं।