जमुई: जमुई के 33 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन 614 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित, 29,511 परीक्षार्थी रहे उपस्थित
Jamui, Jamui | Feb 17, 2024 मैट्रिक की परीक्षा के तीसरे दिन शनिवार को 33 परीक्षा केंद्रो पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हो गई। द्वितीय भारतीय विषय की परीक्षा के दोनों पालियों में 614 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 29,511 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। हालांकि नकल के आरोप में शनिवार को एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुए हैं। जो परीक्षार्थियों के लिए अच्छी खबर है