मेरठ: मेरठ पुलिस धर्मांतरण की शिकार आशा नेगी को ढूंढेगी, भाई की एप्लिकेशन पर SSP ने लिया एक्शन, दो टीमें लगाई
Meerut, Meerut | Jul 24, 2025 छांगुर बाबा के गुर्गे बदर अख्तर सिद्दीकी के संपर्क में आने के बाद लापता हुई आशा नेगी को मेरठ पुलिस तलाश करेगी। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने इस मामले में आशा नेगी के भाई अनिल नेगी से मुलाकात की है और आशा का जल्द कोई ना कोई सुराग लगा लेने का भरोसा दिलाया है। अनिल नेगी का कहना है कि इस मुलाकात के बाद उनको बहन से मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।