बंदगांव प्रखंड की टेबो बाजार परिसर में मंगलवार को ग्रामीणों की बैठक मुखिया प्रतिनिधि मंगरा ओड़िया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुंडरी तथा विवेक सिंह विक्की उपस्थित थे। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि किसी भी हाल में टेबो पंचायत को कराईकेला में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।