नौगावां सादात: नौगांवा तहसील क्षेत्र में नहर का जलस्तर बढ़ा, किसानों की चिंता बढ़ी
पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का असर अब नौगावां क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार शाम क्षेत्र की नहर में जलस्तर बढ़ जाने से आसपास के किसानों की फसलें जलभराव की चपेट में आ गई हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान होने की आशंका है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे नौगावां थाना क्षेत्र के गांव जमनाखास के ग्रामीणों ने बताया कि लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने।