जगदलपुर: मारकेल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक में सवार 1 व्यक्ति की मौत व एक घायल
नगरनार थाना क्षेत्र के मारकेल के पास शनिवार रविवार मध्यरात्रि 1:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक में सवार 2 लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और अन्य घायल बताया जा रहा है। घायल को उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया है।