जगदलपुर: इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर ओलम्पिक का विधिवत शुभारंभ किया
शनिवार का दोपहर 3 बजे बस्तर ओलम्पिक 2024 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का शनिवार को स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में विधिवत शुभारंभ करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समूचे बस्तर संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।