जगदलपुर: बस्तर ओलंपिक के शुभारंभ में पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने कहा, बस्तर ओलंपिक से प्रतिभाओं का हो रहा है उन्नयन
बस्तर ओलंपिक के शुभारम्भ समारोह में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार शाम 4 बजे मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर को लेकर संवेदनशील हैं और बस्तर की खेल प्रतिभाओं का उन्नयन हो इसलिए उनके मार्गदर्शन में बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया गया। जिसमें नक्सल प्रभावित और आत्म समर्पित नक्सली भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं ।