महादेवा के पास कबाड़ व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट, वाहन तोड़ा, ₹15 हजार लूटे, घायल व्यापारी थाने पहुंचा
जैतवारा से कबाड़ व्यापारी पिकअप वाहन से अपने घर उचेहरा जा रहा था । वाहन सतना के महादेवा पहुंचते ही 3 लुटेरों ने डंडे से हमला के वाहन को रोक लिया और तोड़फोड़ कर दी । लुटेरों ने चाकू की नोक पर व्यापारी नसीम खान से 15 हजार लोकर फरार हो गए । शुक्रवार की शाम 5 बजे पीड़ित व्यापारी रिपोर्ट दर्ज कराने सिटी कोतवाली पहुंचा है ।