हुलासगंज: जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने सघन वाहन जांच चलाकर बसूला 56500 जुर्माना, हुई अन्य कार्रवाई
जहानाबाद पुलिस ने पिछले 24 घंटों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर एक कांड के वांछित आरोपी समेत शराब के मामलों में 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कार्रवाई के दौरान 40 लीटर देसी शराब और 750 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई तथा 655 किलोग्राम जावा महुआ विनष्ट किया गया।